लालकुआं – हल्दूचौड़ चौराहे के पास बाइक पलटने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Writing

हल्दूचौड़ चौराहे के पास बाइक पलटने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर हल्दूचौड़ चौराहे के समीप देर शाम एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पलटने से युवक सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसके सिर सहित हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी और अन्य राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को हाईवे की एंबुलेंस से तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी पहुंचाया। जहां युवक का उपचार चल रहा है।

समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। बताया जा रहा है कि युवक हल्दूचौड़ क्षेत्र का ही निवासी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क पार करने के दौरान वह हादसे का शिकार हुआ। पुलिस द्वारा युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।