*ग्राम सभा मल्ली गरगड़ी में मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारम्भ, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा*
पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं विधायक प्रतिनिधि कमलेश कैड़ा ने किया मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारम्भ
ओखलकांडा। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा विकासखंड की ग्राम सभा मल्ली गरगड़ी में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क की मांग को पूरा करते हुए विधायक निधि से बनने वाले मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारम्भ पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं विधायक प्रतिनिधि कमलेश कैड़ा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कमलेश कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र का विकास और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना मंत्री राम सिंह कैड़ा की प्राथमिकता है। सड़क किसी भी गांव के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी होती है। मोटर मार्ग बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में आसानी होगी।
उन्होंने कहा कि मंत्री राम सिंह कैड़ा लगातार भीमताल विधानसभा के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रयासरत हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करना और गांव-गांव तक विकास कार्य पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू होने पर मंत्री राम सिंह कैड़ा एवं कमलेश कैड़ा का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताई।
कमलेश कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।
रिपोर्टर=गोपाल मौर्य
